श्रद्धांजलि देने आज कर्पूरीग्राम आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश, स्मृति भवन से कॉलेज तक तैनात होंगें पुलिस के जवान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की मंगलवार को कर्पूरीग्राम में जयंती मनायी जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए मुख्य रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समस्तीपुर आ रहे हैं। इस राजकीय समारोह में सीएम पटना में आयोजित कर्पूरी जयंती समारोह में भाग लेने के बाद हवाई मार्ग से कर्पूरीग्राम पहुंचेंगे।
मौके पर जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति भवन में आरती, माल्यार्पण और सर्वधर्म प्रार्थना सभा का कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय व प्रभावती रामदुलारी इंटर कॉलेज स्थित पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। जयंती समारोह में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है। सीएम को उतरने के लिए हैलीपैड का निर्माण महाविद्यालय प्रांगण में किया गया है। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सड़क के दोनों ओर स्मृति भवन से कॉलेज तक तैनात होंगें पुलिस के जवान
सीएम के आगमन को देखते हुए कर्पूरीग्राम को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। वहीं कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। स्मृति भवन से लेकर कॉलेज जाने वाले रास्ते पर सड़क के दोनों ओर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। इस दौरान सड़क से वाहनों के आवाजाही पर रोक रहेगी।


![]()




