समस्तीपुर : जिला में कड़ाके की ठंड को देखते हुए वर्ग पहली से आठवीं कक्षा तक सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को 14 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी दिया गया है। अब पठन कार्य 16 जनवरी से शुरू होंगे। बता दें कि सरकारी एवं निजी विद्यालय को पहले 5 जनवरी फिर 7 जनवरी और फिर 10 जनवरी तक बंद किया गया था लेकिन ठंड से राहत नहीं मिलने के कारण शिक्षण कार्य अब 14 जनवरी तक स्थगित रहेंगे। सरकारी विद्यालयों में शिक्षक पहुंच कर शैक्षणिक कार्य का निष्पादन करेंगे।
जारी निर्देश के बाद जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल को इस आदेश का पालन करने को कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि बढ़ती हुई ठंड और शीतलहर का प्रकोप वर्तमान में भी जारी है जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेगा। ऐसे में शिक्षा विभाग ने बच्चों की सेहत को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…