Samastipur

SP को 48 घंटों का अल्टिमेटम देने के बाद किया जाम समाप्त, उग्र व्यवसायियों ने ADG के काफिले को रोक किया प्रदर्शन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर में मंगलवार को दो जगहों पर हुए भीषण डकैती की घटना से नाराज व्यवसायियों का गुस्सा फूट पड़ा है। जिले में बढ़ते अपराध की वारदात को लेकर समीक्षा करने समस्तीपुर पहुंचे एडीजी के काफिले को व्यवसायियों ने पटेल मैदान गोलंबर के पास रोक दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। सड़क जाम के कारण दरभंगा-पटना मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इधर व्यवसायियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए एडीजी (सीआईडी) के काफिले को दूसरे रास्ते से बाहर निकाला गया।

घंटों जाम के बाद पहुंचे एसपी हृदय कांत के आश्वासन पर जाम को समाप्त कराया गया। एसपी ने जल्द मामले के खुलासे का दावा किया है। इस दौरान व्यवसायियों ने एसपी को 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया है कि अगर जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन नहीं किया गया तो वह लोग फिर से उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। एसपी के आश्वासन के बाद व्यवसायियों ने गोलंबर पर से जाम हटाया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग ढा़ई घंटो तक जाम के कारण शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

बताते चलें कि मंगलवार की अहले सुबह नगर थाना क्षेत्र में भोला टॉकीज के संचालक के घर पर लगभग 10 की संख्या में डकैतों ने घर में रह रही अकेली विधवा महिला को बंधक बनाकर 30 लाख रूपए से अधिक के मूल्य के आभूषण और नगदी की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वही इस घटना के 10 घंटे बाद ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर नक्कू स्थान में 10 की संख्या में हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसाई की दुकान से लगभग एक करोड़ के स्वर्ण आभूषण की लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली।

एक के बाद एक हो रहे अपराधिक वारदातों के बाद आम लोग लोगों के साथ व्यवसायियो का गुस्सा फूटने लगा है। आक्रोशित लोग सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। व्यवसायी अपराधियों की गिरफ्तारी और व्यवसायियों की समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

21 मिनट ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

2 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

3 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

4 घंटे ago