Samastipur

समस्तीपुर: चौर में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस, शरीर के कई हिस्सों पर किए गए थे वार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमरी पंचायत के बेरुआ चौर में एक युवक की हत्या कर उसका शव ट्रांसफॉर्मर के नीचे फेंक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो पायी हैं।

बताया जाता है कि बेरुआ चौर में ग्रामीण खेती करते हैं। जिसको लेकर स्थानीय लोगों द्वारा गुरुवार की दोपहर खेत में पानी पटवन के लिए बोरिंग चलाने जा रहे थे,। तभी ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ा। जिसे देख आस पास के ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते उक्त स्थान पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्यापतिनगर थाने को दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से शव को चौर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक के शव को चार पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि बेरुआ चौर से एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

9 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

9 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

10 घंटे ago