Samastipur

विभूतिपुर में प्रसव के समय बच्चे की गर्दन फंसी, उसी हालत में कर दिया रेफर, बच्चे की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर सीएचसी में बुधवार को प्रसव पीड़ा झेल रही महिला के शरीर से आधा बच्चा निकलने के बाद उसे रेफर कर दिया। बाद में निजी क्लीनिक में बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साये लोगों ने सीएचसी पहुंच कर बुधवार शाम वहां ताला लगा दिया। इस दौरान लोग मृत नवजात को गोद में लेकर स्वास्थ्य प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। लोगों का हंगामा देर शाम तक जारी था। लोगों के हंगामा के कारण स्वास्थ्य कर्मी वहां से फरार हो गए हैं।

बताया जाता है कि सिंघिया घाट वार्ड 7 निवासी धर्वेन्द्र उर्फ धर्मवीर कुमार की पत्नी सोनी कुमारी (27) परिजनों के साथ बुधवार को दिन के करीब 10 बजे प्रसव कराने विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं प्रसव में शिशु उल्टा जन्म ले रहा था। इसमें शिशु का शरीर बाहर निकाल आया और गर्दन फंस गया।

इसके बाद आनन फानन में उसे रेफर कर दिया गया और तैनात नर्स व ममता वहां से खिसक गई। उसके बाद परिजनों ने किसी तरह बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के जरिए सिंघिया घाट स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां छोटा ऑपरेशन के बाद शिशु जन्म लिया जो मृत पाया गया। वहीं प्रसुता की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

इससे आक्रोशित होकर परिजनों ने मृत शिशु को गोद में लेकर सीएचसी पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान लोगो नें अस्पताल में ताला लगा दिया। इस दौरान लोगो ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि जब महिला की स्थिति पहले से गंभीर थी तो उसे पहले क्यों नहीं रेफर किया गया।

मामले में विभूतिपुर सीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार घटना की जानकारी मिली है। परिजनों द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। इसकी जांच कर वरीय पदाधिकारी को लिखा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

10 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

14 घंटे ago