समस्तीपुर/उजियारपुर :- मिस्टर एवं मिसेज ब्यूटी परफेक्ट बिहार सीजन छः का आयोजन राजधानी पटना में किया गया। इसमें समस्तीपुर के रौशन फर्स्ट रनरअप का ताज अपने नाम किया। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन डायनेमिक इवेंट्स एंड प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया। इसमें टेलीविजन की मशहुर अभिनेत्री रिया किशन चंदानी जज थी जिन्होंने रौशन के नाम की घोषणा की।
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चाँदचौर मथुरापुर गांव निवासी रामानंद चौधरी के छोटे पुत्र रौशन कुमार चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा अपने गांव कन्या मध्य विद्यालय चांदचौर मथुरापुर से करने के बाद दशवीं की पढ़ाई सर्वोदय उच्च विद्यालय चांदचोर मथुरापुर से की। जबकि इंटर की पढ़ाई छत्रधारी इंटर कॉलेज दलसिंहसराय से की।
वहीं स्नातक आर बी कॉलेज दलसिंहसराय से की उसके बाद उच्च शिक्षा के लिए पटना चले गये। जहां बिना परिवार में किसी को बताये एक्टिंग में अपनी रुचि दिखाई और फिर उन्हे छोटे-छोटे काम भी मिलने लगे। उन्होने बताया कि पंजाबी वेबसीरीज और अपकमींग मुवी ऐनिमल में भी काम किया है और अब इसी क्षेत्र में अपना कैरियर बनना है।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…