Samastipur

समस्तीपुर में आयोजित दो दिवसीय तरंग प्रतियोगिता के लिए कमेटियों का किया गया गठन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में 15 एवं 16 दिसंबर को पुलिस लाइन स्थित दूधपुरा पैरेड मैदान, हवाई अड्डा एवं जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर मैदान में तरंग मेधा स्पोट्र्स उत्सव 2022 का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है।

इसके लिए खेल कार्यालय द्वारा भिन्न-भिन्न स्पर्धाओं के लिए संयोजक एवं उप संयोजक मंडली का गठन किया गया है, ताकि सफलता पूर्वक खेल हो सके। इसके तहत मंगलवार को जिला खेल अधिकारी गौरव कुमार ने खेल मैदानों का जायजा लिया। साथ ही दूधपूरा पुलिस लाइन में खेल अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक हुई।

इसमें सफल आयोजन के लिए संबंधित खेल संयोजकों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि जिले में तरंग खेल प्रतियोगिता विद्यालय स्तर से आरंभ होकर प्रखंड स्तर उसके बाद जिला स्तर की प्रतियोगिता 15 दिसंबर से शुरू हो रही है। जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रखंड की टीमें हिस्सा लेंगी।

जितवारपुर में होगी फुटबॉल प्रतियोगिता :

उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स, कबड्डी और खो-खो की प्रतियोगिताएं परेड मैदान दूधपुरा एवं हवाई अड्डा दूधपुरा में आयोजित की जाएगी। जबकि फुटबॉल की प्रतियोगिता समस्तीपुर कॉलेज मैदान जितवारपुर में होंगी। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो और फुटबॉल (बालक व बालिका) की प्रतियोगिता सिर्फ अंडर-17 आयु वर्ग में होगी।

जबकि एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं अंडर 12, अंडर 14 और अंडर 17 (बालक व बालिका) आयु वर्ग में आयोजित की जाएंगी। जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता के सभी खेलों के चयनित प्रतिभागी ही हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों की सूची बीईओ द्वारा हस्ताक्षरित होगी।

2880 प्रतिभागी लेंगे खेल में हिस्सा :

जिले के 20 प्रखंडों से प्रति प्रखंड से 144 खिलाड़ी एवं दल प्रभारी मिलाकर लगभग 2880 बालक व बालिका खिलाड़ी दल प्रभारी चारों खेल विधाओं में हिस्सा लेंगे। एथलेटिक्स की स्पर्धा में (बालक एवं बालिका अंडर -12) 60 मीटर की दौड़, 300 मीटर की दौड़, लंबी कूद और बॉल थ्रो की स्पर्धाए होंगी। जबकि अंडर-14 आयु वर्ग में 100 मीटर, 800 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद और बॉल थ्रो की स्पर्धाए होंगी. अंडर -17 आयु वर्ग में 100 मीटर की दौड़, 800 मीटर की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक आयोजित की जाएंगी।

15 को होगा बालक वर्ग का प्रतियोगिता :

उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर को तीनों आयु वर्ग के सभी बालक वर्ग एवं 16 दिसंबर को बालिका वर्ग की प्रतियोगिता खेली जाएगी। प्रतियोगिता में आयु की गणना 31 जनवरी 2022 से की जाएगी। जिला स्तर के पश्चात जिले से चयनित खिलाड़ी प्रमंडल स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सफल संचालन के लिए सहायक वरुण कुमार सिंह, सुभीत कुमार सिंह, जुली कुमारी, राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, विनय कुमार विनय, अमित कुमार, रजनीश कुमार पांडे, शिवम कुमार, राहुल कुमार, अंशु कुमार सिन्हा, राम कुमार सहित 40 शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं खेल के जानकार शिक्षक एवं संबंधित खेल संघों के प्रतिनिधि प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

1 घंटा ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

5 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

7 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

7 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

7 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

9 घंटे ago