समस्तीपुर :- आर एस भट्टी के बिहार के नए डीजीपी के पद पर योगदान करते ही निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पटना विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर के ताजपुर थाना में पदस्थापित दरोगा विजय शंकर शाह को एक फरियादी से 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया।
बताया गया है कि आरोपी दरोगा को निगरानी की टीम ने हॉस्पिटल चौक से घूस लेते उठाया है। इसके बाद निगरानी की टीम ने आरोपी दरोगा विजय शंकर साह को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई। इस दौरान ताजपुर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।
बताया गया है कि आरोपी दारोगा फरियादी अमरेंद्र कुमार से कांड संख्या 204/22 मामले में एक जमीनी विवाद को लेकर पैसे की मांग किया था। इसके बाद पीड़ित ने इसकी जानकारी निगरानी को दी गई थी।
निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी दारोगा को ताजपुर हाॅस्पीटल चौक के एक दुकान के बाहर ही उस समय दबोच लिया जब वे फरियादी से दस हजार रुपया लेकर अपने पॉकेट में डाल रहा था। इसके बाद निगरानी की टीम ने दरोगा को गिरफ्तार कर तुरंत पटना के लिए रवाना हो गई। निगरानी की टीम में डीएसपी विकास श्रीवास्तव, आलोक कुमार, इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार, सतेंद्र राम समेत अन्य 10 सदस्य धावादल थी।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…
Image Source : AI समस्तीपुर : जिले के तीन बच्चों को जन्मजात हृदय रोग के…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…