Samastipur

समस्तीपुर: दो बच्चों का बाप मो. इजहार फेसबुक पर राकेश बनकर युवती को प्यार के जाल में फंसाया, जबरन धर्म परिवर्तन के लिए की मारपीट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- सोशल मीडिया पर राकेश सिंह बनकर प्यार के जाल में फंसाकर बंगाल की एक हिंदू युवती से शादी कर धर्म परिवर्तन कराने का एक मामला प्रकाश में आया है। समस्तीपुर विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों की सक्रियता के बाद बंगाल की रहने वाली हिंदू युवती को दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन परिसर से अपने साथ समस्तीपुर लाया गया।

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अजय कुमार ने बताया कि बंगाल से हमारे संगठन के एक साथी सुमित मुखर्जी ने बताया कि हमारे एक रिश्तेदार को जबरन घर में रखकर मारपीट, गाली गलौज, धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कराया जा रहा है। उस सूचना के आधार पर हम लोग ताजपुर थाना जाकर थाना प्रभारी से जानकारी लिया तो उन्होंने बताया कि युवती को महिला थाना को सौंप दिया गया है। इसके बाद हम लोग अपने साथी के साथ महिला थाना गए जहां हमें उस युवती से मिलने नहीं दिया गया। न ही किसी प्रकार की कोई जानकारी दी गई।

इसके बाद हमें युवती की मां और मौसी ने फोन कर बताया कि पुलिस हमें दलसिंहसराय स्टेशन पर लाकर चली गयी है। फिर युवती के मौसी और मां के जानकारी पर हम अपने संगठन के साथी के साथ दलसिंहसराय जाकर उस युवती और उसके परिजन मौसी एवं मां को दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर अपने साथ ले जा रहा हूं। जिसे बंगाल भेजा जाएगा।

इस दौरान पीड़ित युवती ने बताया कि कुछ माह पूर्व मुझे फेसबुक पर ताजपुर के राकेश सिंह नामक युवक से बात करते – करते प्यार हो गया। इसके बाद हम दोनों ने शादी करने की सोची। शादी की बात को लेकर मैं वर्ष 2022 के मई महीने में घर से बिना किसी को बताए भाग कर ताजपुर आ गई। जहां आने पर मुझे पता चला कि युवक जिससे मैं राकेश समझकर प्यार किया व शादी किया था वह असल में मोहम्मद इजहार है और वह पहले से ही शादी-शुदा है। उसके दो बच्चे भी है। इसके बाद मैं घर वापस जाने की जिद्द करने लगी।

इसके बाद मोहम्मद इजहार व उसके पिता मोहम्मद जाहिद और परिवार के अन्य सदस्यों ने साथ मिलकर जबरन मेरे साथ मारपीट करते हुए धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। इस दौरान मेरा नाम सुफिया खातून नाम रख कर धर्म परिवर्तन को लेकर कई दिनों तक मारपीट किया जा रहा था। इसी बीच मैंने किसी तरह फोन पर अपनी मां से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद मेरी मां और मौसी ने बंगाल पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कराते हुए समस्तीपुर आकर पुलिस से संपर्क कर मुझे मुक्त कराया। इस संबंध में ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि लड़की के द्वारा आवेदन दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

32 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

1 घंटा ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

1 घंटा ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

1 घंटा ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

9 घंटे ago