समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डेकारी चौक पर लगने वाले हाट में सोमवार की देर शाम एक चोर को लोगों ने उस वक्त रंगे हाथों धर दबोचा लिया जब चोर के द्वारा एक व्यक्ति के जेब से मोबाइल की चोरी की जा रही थी। इससे पहले हाट में आए अन्य लोगों ने चोर की गतिविधियों को देखते हुए नजर टिकाए रखा।
जैसे ही चोर ने व्यक्ति के जेब से मोबाइल खींचा अन्य लोगों ने उसे धर दबोचा। फिर क्या था, लोगों ने जमकर चोर की धुनाई कर दी। जिसके बाद खानपुर थाना थाना को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि डेकारी हाट से लगातार कई लोगों के महंगे मोबाइल चोर के द्वारा चोरी कर ली जाती थी। विगत दिनों भी इसी प्रकार चोर को पकड़ा गया था। जो चोर वारिसनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वहीं आज पकड़े गए चोर ने अपना नाम रंजीत कुमार व घर समस्तीपुर शहर के धर्मपुर का रहने वाला बता रहा है। फिलहाल चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
ग्रामीणों की मांग है कि चोर के ऊपर FIR दर्ज कर जेल भेज दिया जाए। वहीं खानपुर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है ग्रामीणों द्वारा चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…