Samastipur

रोसड़ा में नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले मतदाताओं को रिझाने के लिए दारू बांटे जाने का वीडियो हुआ वायरल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा नगर परिषद का चुनाव रविवार सुबह 7:00 बजे से होना है। इससे ठीक पहले शनिवार तीसरे पहर रोसड़ा मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी के समर्थन में एक व्यक्ति विशेष द्वारा मतदाताओं के बीच शराब बांटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक महिला उम्मीदवार के पति शराब बांटने के लिए पहुंचे युवक के साथ दिख रहे हैं। जिससे कहा जा रहा है कि उक्त महिला प्रत्याशी को वोट देने के लिए शराब बांटा जा रहा है।

बताया गया है कि रोसड़ा नगर परिषद क्षेत्र के ढाव मोहल्ला में दोपहर बाइक सवार दो युवक झोले में भरकर शराब बांटने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के उम्मीदवार के लोगों ने उसे देख लिया और उसके झोले की तलाशी देने की बात कही। जिस पर उक्त युवक वहां से भागने लगा भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। जब उसके झोला को जमीन पर खोला गया तो उसमें से शराब की बोतल निकली।

इस दौरान वहां पर मुख्य पार्षद महिला उम्मीदवार के पति बीच-बचाव कर रहे थे जिस कारण दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि यह शराब महिला उम्मीदवार द्वारा वोट को प्रभावित करने के लिए बांटने के लिए लाया गया था। शनिवार शाम से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

उधर रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो की जानकारी उनके संज्ञान में भी आई है। वह वीडियो की जांच कर रहे हैं कि यह वीडियो कब और किस परिपेक्ष में बनाया गया है। जांच उपरांत इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ‌

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

11 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

20 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

21 घंटे ago