Samastipur

रोसड़ा में कार का शीशा तोड़ उड़ाया चार लाख रुपया, बेटी के शादी की खरीदारी के लिए आया था मार्केट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शनिवार की शाम शहर के आईसीआईसीआई बैंक शाखा के समीप सड़क किनारे खड़ी एक ब्रेजा कार का विंडो शीशा तोड़ उचक्कों ने चार लाख रुपया उड़ा लिया। इस संबंध में पीड़ित बिथान थाना क्षेत्र के बेलसंडी के पैक्स अध्यक्ष जीवछ कुमार राय ने बताया कि बेटी की शादी की मार्केटिंग के लिए रोसड़ा बाजार आये थे।

इसी क्रम में शहर के आईसीआईसीआई बैंक की शाखा के बाहर सड़क किनारे कार खड़ी कर शाखा में लोन से संबंधित कागजात जमा करने गए। जब कुछ देर बाहर लौटे तो का विंडो ग्लास टूटा देख भौंचक रह गए। उच्चकों ने शीशा तोड़ कार की सीट ओर रखे बैग में चार लाख रुपया उड़ा लिया। साथ ही बैंक पास बुक, चेक बुक व अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी लेते गए।

इधर, सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला । जिसमें एक संदिग्ध युवक कार का शीशा तोड़ उससे कुछ सामान बाहर निकालता दिख रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही घटनास्थल का जायजा लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है , जिससे सही रकम की जानकारी नहीं मिली है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

3 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

9 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

10 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

10 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

10 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

11 घंटे ago