समस्तीपुर में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न: 160 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में कैद, ‘किसके सर होगा ताज’ 30 को होगा फैसला
![]()
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में दूसरे चरण में नगर निगम समस्तीपुर और नगर पंचायत मुसरीघरारी तथा सिंघिया में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शाम के 5:00 बजे तक नगर निगम समस्तीपुर में 46.40 फ़ीसदी मतदान हुआ था। जबकि नगर पंचायत मुसरीघरारी में सबसे अधिक 62.45 और सिंधिया नगर पंचायत में 51.42 फ़ीसदी मतदान हुआ था। दिन में दोपहर धूप खिलने के बाद मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ बढ़ी थी।
हालांकि सुबह शहर से सटे ग्रामीण इलाके में अच्छी खासी भीड़ देखी गई। ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर सुबह ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। वहीं शहरी इलाकों में धूप खिलने के बाद लोग घर से निकले।

मुसरीघरारी नगर पंचायत से 135, सिंघिया से 160 प्रत्याशी हैं मैदान में
समस्तीपुर जिले में नये बने मुसरीघरारी नगर पंचायत से मुख्य पार्षद पति के साथ उप मुख्य पार्षद पद के 8 तथा 20 वार्डों के लिए 120 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगर पंचायत सिंघिया से मुख्य पार्षद के आठ उप मुख्य पार्षद के 12 तथा 20 वार्डों के लिए 140 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।





![]()


