Samastipur

समस्तीपुर में प्रदूषण से निपटने के लिए सड़क पर किया जा रहा पानी का छिड़काव, डॉक्टर की यह सलाह जरूर मानें…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले की हवा में प्रदूषण की मात्रा में काफी बढ़ोतरी हो गई है। गुरुवार की शाम 7 बजे समस्तीपुर शहर का औसतन एक्यूआई 348 रहा, जो रेड जोन को दर्शाता है। शहर में वायु प्रदूषण की खतरनाक स्थिति में रहने के कारण लोगों में सांस फूलने, फेफड़े, हृदय रोग से संबंधित परेशानी बढ़ने लगी है। इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन सड़कों पर टैंकर के माध्यम से पानी का छिड़काव कर रहा है। इस टैंकर के माध्यम से ओवरब्रिज से लेकर बारह पत्थर तक रास्तों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि प्रदूषण के कणों को भिगो कर जमीन पर गिराया जा सके और स्मॉग के दुष्प्रभाव को कम किया जा सके।

बढ़ते स्मॉग का मुद्दा Samastipur Town ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने इसके तोड़ का विकल्प तलाशा। हालांकि पानी का छिड़काव करने के बाद सड़क पर हल्की कीचड़ हो गई। एक तरफ जहां जिले के वरिय अधिकारियों के आवास व कार्यालय के पास पानी का छिड़काव कर प्रदुषण को कम करने की कोशिश की जा रही है वहीं शहर के अन्य रास्तों का हाल खराब है जहां दिनभर धूल उड़ती रहती है। बाजार समिति, गोला रोड व मोहनपुर से लेकर मुसरीघरारी तक धूल के कारण लोगों का चलना दुर्लभ है।

मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक :

वायु प्रदूषण का यह खतरनाक स्तर मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। बिहार के लगभग सभी शहरों में प्रदूषण का कारण पीएम 2.5 है। पीएम 2.5 हवा में मौजूद ऐसे धूल कणों को कहा जाता है जिनका आकार 2.5 माइक्रोन से कम होता है। यह सांस के जरिये शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं।

डाॅक्टर की सलाह मानें:

SRS डायबिटीज के संचालक फिजिशियन डॉ. आरके सिंह के मुताबिक एयर पॉल्यूशन से लोगों को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। सांस लेने के दौरान हवा में मौजूद खतरनाक तत्व फेफड़ों तक चले जाते हैं, जिसकी वजह से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगती है। अस्थमा और सांस के मरीजों को पॉल्यूशन की वजह से एलर्जिक रिएक्शन और एक्यूट ब्रोंकाइटिस और अस्थमा का अटैक आने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। पॉल्यूशन की वजह से कई लोगों की आंखों में जलन और एलर्जी हो जाती है। बुजुर्ग और कम उम्र के बच्चों पर इसका सबसे ज्यादा असर होता है।

कैसे करें Pollution से बचाव?

डॉ. आरके सिंह के अनुसार पॉल्यूशन से बचने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा घर के अंदर रहें और जरूरत होने पर ही बाहर जाएं। बाहर जाते वक्त मास्क लगाना सभी के लिए बेहद जरूरी है ताकि प्रदूषक तत्व सांस के जरिए आपके शरीर में न पहुच सकें। अस्थमा के मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा अपनी दवाई समय पर लेनी चाहिए और घर के खिड़की दरवाजे बंद रखने चाहिए। अगर संभव हो तो एयर प्यूरीफायर लगवा लें। इसके अलावा आंखों में जलन होने पर उन्हें साफ पानी से धो लें और डॉक्टर की सलाह के बाद आई ड्रॉप इस्तेमाल करें। घर पर किसी तरह का इलाज न करें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

1 घंटा ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

2 घंटे ago

समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन से ठोकर लगने पर मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…

2 घंटे ago

बिहार : शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद ऐक्शन, 20 लोगों पर केस; पंडा समिति के 4 सदस्य अरेस्ट

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…

5 घंटे ago

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

11 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

13 घंटे ago