Bihar

प्यार के दुश्मनों ने दी तालिबानी सजा! बिहार में प्रेमी को लाठी-डंडे से पीटा, थूक चटवाया, वीडियो वायरल

बिहार के औरंगाबाद में एक युवक को प्यार करने पर तालिबानी सजा दी गई। सदर प्रखंड के एक गांव में युवक का गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था। जिसका पता चलते ही ग्रामीणों ने सबके सामने युवक की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं युवक से थूक तक चटवाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

दरअसल, पीड़ित युवक अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम करता है। गांव वालों को इसकी भनक लग गई गई तो दोनों छुप-छुपकर मिलने लगे। हालांकि दोनों अलग अलग जाति के थे। इस कारण इसकी जानकारी अपने परिजनों को वो नहीं दे सके।

घटना वाले दिन दोनों प्रेमी युगल गांव के ही किसी सुनसान जगह पर मिले। मगर मिलने के बाद मर्यादा की सीमा लांघ गए। जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो वह गुस्से से आग बबूला हो उठे। ग्रामीणों ने पहले तो युवक को जमकर पीटा फिर थूक चटवाया जिसका अब वीडियो वायरल हो रहा है।

घटना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली और उसकी तहकीकात कराई मगर इससे संबंधित कोई आवेदन किसी भी पक्ष से प्राप्त नहीं हुआ। दोनों पक्ष ने मारपीट के बाद आपसी समझौता कर लिया। कोई एक दूसरे के खिलाफ बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

9 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

10 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

10 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

10 घंटे ago