Samastipur

समस्तीपुर: अवैध रूप से बालू ले जाने के आरोप में जप्त ट्रक को थाना के सामने से चालक ने कर दिया गायब, FIR दर्ज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- अवैध रूप से बालू ले जाने के आरोप में पकड़ा गया ट्रक थाना के सामने से गायब हो गया। इस सबंध में चौकीदार सूरज पासवान ने मथुरापुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आवेदन में चौकीदार ने कहा है कि तबीयत खराब रहने के कारण वह अपने पुत्र पिंटू पासवान के साथ ड्यूटी पर तैनात था।

उसी दौरान खनन पदाधिकारी ने अवैध रूप से बालू ले जाने के आरोप में बालू लदे एक ट्रकको पकड़ ओपी पर लाया। उस समय वह शौचालय गया हुआ था। ओपी के सामने ट्रक खड़ा कराने के बाद खनन पदाधिकारी उसके पुत्र को चाभी देकर चले गये। ओपी परिसर में जगह नहीं रहने के कारण ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा किया गया था।

ट्रक खड़ा करने के बाद उसका पुत्र सूचना देने के लिए शौचालय की तरफ आया। जिसके बाद वह पुत्र के साथ लौटा। उसी बीच ट्रक गायब हो गया। पूछने पर अगल- बगल के लोगों ने बताया कि जो चालक ट्रक लेकर आया था वही दो व्यक्ति के साथ लेकर चला गया।

चौकीदार ने आवेदन में कहा है कि उसके बाद उसने ओपी के पदाधिकारी को इसकी सूचना देने के साथ ट्रक जाने की दिशा में पीछा भी किया, लेकिन उसका कोई पता नही चल सका। इस मामले में चौकीदार ने ट्रक के चालक बिरजू कुमार, ट्रक मालिक व उपचालक पर ट्रक गायब करने का आरोप लगाया है। ओपी अध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago