Samastipur

समस्तीपुर के मजदूर की उड़ीसा में पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आधारपुर गांव के रहने वाले एक मजदूर की उड़ीसा के टिटलागढ़ में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद युवक के शव को समस्तीपुर भेज दिया गया। जिसके बाद गुरुवार को मुफस्सिल पुलिस ने आधारपुर गांव से शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की पहचान गांव के गणौड़ महतो के पुत्र पंकज कुमार 20 वर्ष के रूप में की गई है।

परिवार के लोगों ने इस मामले में समस्तीपुर के ही रहने वाले लेबर ठेकेदार पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि पंकज एक सप्ताह पूर्व ही उड़ीसा के टिटलागढ़ गया था। जहां रेलवे पुल में सेटरिंग का काम चल रहा था।

वहां समस्तीपुर जिले के ही वारिसनगर चंदौली गांव के राम बहादुर राय, सातनपुर उजियारपुर के ऋषि कुमार, उजियारपुर के ही मधुबन गांव के सतीश राय, चंदौली वारिसनगर के इंद्रजीत राय आदि ने उसके साथ पिटाई कर दी। यहां तक कि पंकज को जमीन पर पटक दिया।

आरोप है कि वे लोग वहां पंकज से घरेलू कार्य से कराना चाहते थे, जिसको लेकर पंकज तैयार नहीं था। जिस कारण उक्त लोगों ने उसकी पिटाई कर दी जिससे वहां इसकी मौत हो गई। बाद में इसके शव को एक एंबुलेंस में डालकर समस्तीपुर भेज दिया गया। गुरुवार को जब युवक का शव समस्तीपुर पहुंचा तो परिवार के लोग हतप्रभ रह गए और घटना की सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी।

मामले की जानकारी के बाद मुफस्सिल पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि परिवार के लोगों ने उड़ीसा के टिटलागढ़ में कार्य करने वाले समस्तीपुर निवासियों पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

57 मिनट ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

13 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

14 घंटे ago