समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में रविवार को नगर परिषद क्षेत्र ताजपुर, दलसिंहसराय, पटोरी व रोसड़ा के अलावा नगर पंचायत सरायरंजन में शाम पांच बजे मतदान समाप्त हो गया। पांचों क्षेत्र में औसतन प्रतिशत मतदान हुआ। कहीं से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इसके साथ ही पांचों क्षेत्र के 894 प्रत्याशियों का भग्य ईवीएम में कैद हो गया।
कलेक्ट्रेट में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान एडीएम अजय कुमार तिवारी ने बताया कि नगर परिषद ताजपुर में 66.90 %, दलसिंहसराय में 61.33 %, पटोरी में 59.86 % व रोसड़ा में सर्वाधिक 64.12 % मतदान हुआ। जबकि नगर पंचायत सरायरंजन में 71.66 % वोट पड़े। वोट होने के बाद सभी ईवीएम को सील कर ब्रज गृह में रखा जा रहा है। वज्र गृह समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में बनाया गया है। इसके मद्देनजर समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रथम चरण के मतदान की गणना 20 दिसंबर को सुबह 8 बजे से समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर परिसर में ही की जाएगी।
पटोरी में मुख्य पार्षद के सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार है। जबकि उप मुख्य पार्षद के 25 व वार्ड पार्षद के 205 उम्मीदवार हैं। वहीं ताजपुर में मुख्य पाषर्द के 10 उम्मीदवार है। उप मुख्य पाषर्द प्रत्याशी के निधन के कारण यहां उप मुख्य पार्षद का चुनाव नहीं हो रहा है।
वार्ड पार्षद के 172, दलसिंहसराय में मुख्य पार्षद के 12, उप मुख्य पार्षद के 10 व पार्षद के 157, रोसड़ा में मुख्य पार्षद के 7, उप मुख्य पार्षद के 6 व पार्षद के 108 व सरायरंजन में मुख्य पार्षद के 12, उप मुख्य पार्षद 8 व पार्षद के 148 उम्मीदवार मैदान में हैं। दलसिंहसराय में सबसे ज्यादा 28 वार्ड के लिए चुनाव संपन्न कराया गया है।
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…
समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…