Samastipur

समस्तीपुर में एक करोड़ की ज्वेलरी लूट मामले में युवती सहित आठ अज्ञात पर केस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मंगलवार की सुबह व दोपहर में हुई एक करोड़ 40 लाख की लूट ने पुलिसिया कार्यशैली को ही कटघरे में ला खड़ा कर दिया। वहीं जिले में पहली बार हुई इतनी बड़ी लूट के साथ-साथ डकैतों के गिरोह में पहली बार किसी युवती का सामने आने से पुलिस भी हैरान है। डकैतों के गिरोह में युवती का होना एवं एक करोड़ की लूट का खुलासा करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

एसपी हृदयकांत ने डीआईयू व स्थानीय पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। ये टीम लूट में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। इसके अलावे पुलिस के तकनीकी सेल व सीआईडी को भी इस काम में लगाया है। गुरुवार को स्वर्ण व्यवसायी सत्यप्रियदर्शी उर्फ ठिक्कू के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसमें एक युवती समेत आठ-दस अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है। वही एक करोड़ रुपये मूल्य की आभूषण की लूट की बात कही है। बता दें कि मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर नक्कू स्थान के समीप हीरा ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर करीब एक करोड़ के जेवर लूट लिये थे।

उसी दिन अहले सुबह भोला टॉकीज सिनेमा हॉल कारोबारी के घर भी डकैतो ने संचालिका और नौकर को बंधक बनाकर 35 लाख की लूट व शाम होते-होते सोनवर्षा चौक पर एक डॉक्टर पिता से 5 लाख रुपये की लूट व गणेश चौक आर्या समाज रोड में एक सेवानिवृत्त शिक्षिका से एक लाख रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

13 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

21 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

22 घंटे ago