Samastipur

समस्तीपुर: कार और स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के 10 लोग घायल, सभी लोगों को किया गया रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरदीवा गांव के पास बाईपास बांध पर कार और स्कॉर्पियो के बीच हुई सीधी टक्कर में एक ही परिवार के स्कार्पियो सवार 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बाद स्कॉर्पियो सड़क से करीब 20 फीट नीचे गड्ढे में बांध किनारे जा गिरी। हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने सभी घायलों को स्कॉर्पियो से निकालकर उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

घायल की पहचान रामपुर पूसा गांव के सोहेल अहमद, इकबाल अहमद, सोहेल अहमद की पत्नी निखत परवीन, तुफैल अहमद की पत्नी मोईना प्रवीण, इकबाल अहमद की पुत्री नाजिया कैसर, फैज अहमद, फरीदा अहमद आदि शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोगों को बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में जख्मी इकबाल अहमद ने बताया कि वे सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं और पूसा से अपनी दादी से मिलने के लिए रोसरा रहुआ जा रहे थे। इसी दौरान मोरदीवा के पास सामने से आ रही कार ने सीधी टक्कर मार दी। जिससे उनका वाहन असंतुलित होकर बांध के नीचे करीब 20 फीट गड्ढा में चली गई। जिससे सभी लोग घायल हो गए। घायलों में सोहेब और निखत परवीन की स्थिति गंभीर बताई गई है।

उधर घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में जुटे लोगों के सहयोग से वाहन के अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को गड्ढा से निकालने की कार्रवाई की जा रही है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं, वैसे बेहतर उपचार के लिए डॉक्टर ने उन्हें पीएमसीएच रेफर किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

4 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

4 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

5 घंटे ago