समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर से सटे मथुरापुर ओपी क्षेत्र के सारी रामनगर स्थित सहनी घाट के पास गुरुवार सुबह बूढी गंडक नदी में उपलाता हुआ युवती का शव मिला था, जिसकी पहचान कर ली गई है। युवती की पहचान वारिसनगर थाने के रहुआ गांव के रामविलास मंडल की पुत्री रंजू देवी के रूप में की गई। जबकि मृतक की तीन साल की पुत्री रिया लापता है। बताया गया है कि 12 दिसंबर को रंजू बच्ची का बिस्कुट खरीदने के लिए घर से निकली थी। तब से वह लापता थी।
मृतक के पिता रामविलास मंडल ने बताया कि करीब सात साल पूर्व उनकी पुत्री रंजू की शादी खानपुर भानूपुर निवासी लक्ष्मण मंडल के साथ हुई थी। उसे एक तीन वर्ष की पुत्री रिया भी है। पति से अनबन के बाद गत एक वर्ष से रंजू अपनी पुत्री के साथ अपने पिता के साथ रह रही थी। 12 दिसंबर को वह घर से बेटी के लिए बिस्कुट खरीदने निकली तो लौट कर नहीं आयी।
उधर, रंजू का शव मिलने के बाद उसके साथ निकली बच्ची को लेकर तरह-तरह की आशंका से घीरे हुए हैं। चुकी बच्ची लापता है। बताया गया है गुरुवार सुबह सहनी घाट की ओर शौच करने गए लोगों ने घाट के पास ही नदी के किनारे महिला का शव देखा। हल्ला होने पर आसपास के गांव की बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि किसी भी लोगों ने महिला की पहचान नहीं की। गुरुवार देर शाम महिला शव मिलने की सूचना पर जब रंजू के पिता शव देखने पहुंचे तो उसकी पहचान हुई।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…