समस्तीपुर :- नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक के पास बैंक में लूट के प्रयास की घटना से आसपास के व्यवसायी काफी आक्रोशित नजर आ रहे थे। भीड़ ने पुलिस प्रशासन पर अपराधियों से मिलीभगत का आरोप लगा रही थी। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भीड़ की स्थिति नहीं संभलते देख कई पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों एवं बुद्धिजीवियों की मदद लेते हुए लोगों को समझाने का प्रयास किया।
काफी मशक्कत के बाद भीड़ को समझाने में पुलिस व स्थानीय लोग सफल हुए। साथ ही पुलिस ने यह आश्वसान दिया कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। आरोपी के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी। इस लिए आपलोग कानून को हाथ में ना लें और पुलिस को अपनी कारवाई करने दें। इसमें आप लोगों को पुलिस की मदद करनी चाहिए। इसके बाद लोग शांत हुए और पुलिस कड़ी सुरक्षा में युवक को साथ लेती चली गयी। बैंक में हुई पिटाई के कारण संदिग्ध युवक जख्मी हो गया। उसे सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। इलाज के बाद पुलिस उसे लेकर नगर थाना पहुंची।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी हृदय कांत शुक्रवार की देर शाम नगर थाना पहुंचे। जहां पर बदमाश से गहन पूछताछ की। इस दौरान एसपी ने नगर थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस अधिकारियों व बैंक कर्मियों से भी घटना के बारे में जानकारी। साथ ही बैंक का सीसीटीवी फुटेज को भी देखा। एसपी काफी देर तक नगर थाना पर जमे हुए थे।
इस दौरान उन्होंने Samastipur Town को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र स्थित इंडियन बैंक में एक अपराधी लूट के नियत से घुस गया है। जिसके बाद बैंक कर्मियों और पुलिस की सक्रियता से उसे दबोच लिया गया है। घटना का सीसीटीवी सामने आया है जिसमें दिख रहा है किसी एक व्यक्ति के द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…