Samastipur

शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला मामले में पांच भाईयों को किया गया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने सोमवार की शाम कोरबद्धा गांव में छापेमारी कर 3 दिन पूर्व हुए पुलिस पर हमला मामले में पांच भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार भाइयों की पहचान गांव के शत्रुघ्न महतो, भरत कुमार, विजय कुमार, अरुण कुमार व उसका चचेरा भाई चंदन कुमार शामिल है। पांचों भाइयों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि 3 दिन पूर्व मुफस्सिल पुलिस कोरबद्धा गांव में शराब के कारोबार की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी तो पुलिस टीम पर लोगों हमला बोल दिया गया था। इस घटना में मुफस्सिल थाने के 3 सिपाही जख्मी हो गए थे। ‌बताया गया है कि उक्त हमले में यह पांचों भाई भी शामिल था। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की थी, जिसमें पुलिस पर हमला करने वाले पांच भाइयों को गिरफ्तार किया गया।

वायरल हुआ था पिस्टल के साथ वीडियो :

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव से ही विदेशी शराब के साथ आठवीं कक्षा का छात्र गिरफ्तार हुआ था, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया था। बाद में उक्त छात्र का पिस्तौल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि इन दिनों कोरबद्दा गांव में कई शराब गिरोह सक्रिय हो गए हैं, इस कारण आए दिन कोरबद्धा और आसपास के इलाके में शराब के नशे में झूमते लोग दिख रहे हैं। ‌

Avinash Roy

Recent Posts

देशभर में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित IIT और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के हर्ष और पल्लवी को गणित में 100% अंक

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: भाई-बहन ने CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 90% और 92% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र मान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-15 के…

6 घंटे ago

पटेल मैदान में तीन दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला एथलेटिक संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय…

7 घंटे ago

BPSC TRE-4 में 46,882 वैकेंसी, अगले तीन से चार दिन में आ जाएगा नोटिफिकेशन

बीपीएससी (BPSC) टीआरई 4 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर साइबर फ्रॉड ने पति-पत्नी के 1.93 लाख रुपये उड़ाए

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। गुरुवार को…

16 घंटे ago