Samastipur

विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण में प्रभारी प्राचार्य के रूप में अमित भूषण ने लिया प्रभार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- इलाके में अपनी शैक्षणिक व अनुशासनिक विरासत को विशिष्ट आयाम स्थापित करने वाले विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊ बाजिदपुर दक्षिण में गुरूवार को नये प्रभारी प्राचार्य के रुप में अमित भूषण ने पदभार संभाला। विभागीय निर्देश के आलोक में सेवानिवृत प्राचार्य रामराजी पोद्दार ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री भूषण ने कहा कि विद्यालय के शैक्षणिक व अनुशासनिक विरासत को नया आयाम स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। वहीं सभी शिक्षकों के साथ सामंजस्य स्थापित कर शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मौके पर सभी शिक्षकों ने उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर मांडवी कुमारी, पूजा कुमारी, बिपिन कुमार सिंह, शारदा कुमारी, संजीव कुमार, प्रभात कुमार, मजहर इमाम, शाहजहां अंसारी, उमेश कुमार, हरेंद्र दास, अजय कुमार सिंह, लिपिक अशोक कुमार सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

8 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

21 घंटे ago