Samastipur

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के मथुरापुर स्थित मौलाना मजहरुल हक़ टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सभागार में भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ० राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तथा एक सभा का आयोजन किया गया।

सभा की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अंजुम वारिस ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में कॉलेज के प्राचार्य ने छात्रों को संबोधन करते हुए उनके जीवनशैली पर चलने की सलाह दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए महाविद्यालय के निर्देशक मो. अबू जाहिद ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के विचार अपनाने तथा उनके क़दमों पर चलने का आह्वाहन किया।

इस अवसर अन्य लोगों के अलावा अशोक कुमार अकेला, सविता कुमारी, सेराज अहमद, रंजना कुमारी, बीना कुमारी, संतोष कुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार, रंजन कुमार, राम शंकर राय, मो० जुल्फिकार आलम, अवधेश कुमार राय, प्रमोद कुमार, संजीत कुमार, सहदेव पासवान, मो० अफजल आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन महाविद्यालय के छात्रध्यापिका अंजली कुमारी ने की।

छात्रध्यापक अविनाश कुमार, विशाखा, प्रेमा प्रियदर्शनी, गीतांजली, अनामिका कुमारी, मनीषा, सोनम, सजिया तनवीर, अनमोल कुमारी, प्रियंका, प्रिया कुमारी, कुमारी प्रियंका, पूजा राज, पूजा कुमारी, अनूप कुमार, गौरव, मनीष कुमार, अमित कुमार, अभय सिंह, सत्य प्रकाश, रवि प्रकाश, देवेन्द्र कुमार, अभिनव आनंद आदि ने भाग लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

11 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

12 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

12 घंटे ago