Samastipur

समस्तीपुर: सेंट्रल बैंक से 66 लाख लूट मामले में 5 अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की मुस्तैदी से अंडरग्राउंड होने का नहीं मिला मौका

समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रोसड़ा में सेंट्रल बैंक की शाखा में घुसकर 5 अपराधियों ने सुबह में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पांचों अपराधियों को धड़ दबोचा साथ ही लूटे गये रूपये भी बरामद कर लिया। समस्तीपुर एसपी ने बताया कि सभी 5 अपराधियों को लूट की रकम के साथ गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल सभी अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि समस्तीपुर के बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की सुबह लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। दो बाइक सवार पांच अपराधियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऐरोत शाखा में घुसकर कर्मचारियों को पिस्टल की नोंक पर लेकर 66 लाख रुपए लूट लिये और मौके से फरार हो गये। लूट की इस बड़ी वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, बैंक खुलते ही सभी अपराधी दूसरे ग्राहकों के साथ ही शाखा में घुस गए और बैंक के प्रबंधक समेत अन्य कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर बैंक का कैश बॉक्स खुलवाया और सभी रुपए झोले,कार्टून,बोरे में भरकर निकल गए।

इधर, इस लूट की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने भाग रहे अपराधियो का पीछा करना शुरू कर दिया। करीब तीन किलोमीटर दूर भागने के दौरान बाइक से एक अपराधी गिर गया। उसके पास रुपए भरा झोला और एक कार्टून भी था। बाकी रुपए जो बोरे में था उसे लेकर बाकी अपराधी भागने में सफल रहा। हालांकि, उसके द्वारा पहले अपराधी के पकड़े जाने से कुछ दूर आगे जाकर अपनी बाइक और रुपए भरा दूसरा झोला छोड़कर फरार हुआ लेकिन इसके बावजूद दो बोरा रुपया फरार अपराधियों के पास ही था।

वहीं, मौके पर पुलिस टीम को साथ लेकर पहुंचे SP ने बंधक बना कर रखे गए अपराधी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। जिसके बाद भाग निकले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी और उन्हें पकड़ लिया गया। अपराधियों के पास से बरामद लूट के रकम की गिनती की जा रही है। इस बात की जानकारी खुद समस्तीपुर एसपी ने दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

3 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

3 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

8 घंटे ago