Samastipur

कोहरे का पता नहीं लेकिन कोहरे के नाम पर दर्जनों ट्रेनों को कर दिया गया रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- दिसंबर बीत रहा है। कोहरे का पता नहीं। लेकिन रेलवे को ठंड व कोहरा दोनों प्रभावित कर रहा है। कोहरे के नाम पर रेलवे ने दर्जन भर से अधिक ट्रेनों को तीन महीने के लिए रद्द कर दिया है। जबकि दर्जन भर से अधिक ट्रेनों को नियंत्रित कर एवं साप्ताहिक बंदी कर परिचालन किया जा रहा है। ट्रेनों के रद्द होने के कारण खासकर दिल्ली जाने वाली यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नतीजतन दिल्ली जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में यात्री ठूंस ठूंसकर जाने को विवश हैं। समस्तीपुर रेल मंडल से खुलने वाली वैशाली, बिहार सपंर्क, स्वतंत्रता सेनानी, अवध असम, गरीब रथ, क्लोन एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में काफी भीड़ है।

रद्द ट्रेनों के यात्रियों को अब सामान्य टिकट लेकर यात्रा करने की मजबूरी है। शादी विवाह के समापन के बाद लोगों के परदेस लौटने की बारी है। लेकिन ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। नतीजतन जुर्माना की राशि देकर किसी तरह ठूंस ठूंस कर यात्रा करने को जरुरतमंद यात्री बाध्य हैं।

शौचालय व गेट पर लटक कर रहे यात्रा :

ट्रेनों में भीड़ इस कदर होती है कि यात्री को चढ़ने उतरने में भी परेशानी होती है। स्थिति यह है कि स्लीपर कोच में भी पैर रखने की जगह नहीं मिल पा रही है। शौचालय से लेकर गेट तक यात्री बैठकर यात्रा कर रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानी से यात्रा कर रहे राम सजन मंडल ने बताया कि शहीद में उनका टिकट कंफर्म था। लेकिन ट्रेनें रद्द हो गयी। जेनरल टिकट पर जुर्माना देकर गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा हूं।

कंफर्म टिकट के लिए अभी इंतजार :

दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। फिलहाल दिल्ली जाने वाली जो भी ट्रेनें हैं, उसमें अधिकांश में 15 जनवरी के बाद ही टिकट है। इतने लंबे समय तक यात्री इंतजार नहीं कर सकते हैं। तत्काल टिकट मिलना भी मुश्किल हो रहा है। नतीजतन यात्री भेड़ बकरियों की तरह यात्रा करने को मजबूर हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

4 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

5 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

6 घंटे ago