समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक से विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार में घटित सामूहिक आत्महत्या की घटना की अद्यतन रिपोर्ट की मांग की है। आयोग ने दलसिंहसराय के केवटा के आवेदक राकेश कुमार और समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक को 23 नवंबर के अपने पत्र में संबंधित आदेश दिया है।
मालूम हो कि अनुमंडल के विद्यापतिनगर थानान्तर्गत मऊ बाजार में एक ही परिवार के दो बच्चों समेत पांच लोगों ने गले मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आवेदक के अनुसार मृतक परिवार गरीबी में जी रहा था तथा कर्ज में डूबा हुआ था।
मेहनत मजदूरी करनेवाला परिवार का मुखिया मनोज झा महाजन के प्रताड़ना और दबाव को नहीं झेल सका और परिवार समेत आत्महत्या को मजबूर हुआ। विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 72/2022 से सम्बंधित उक्त मामले को लेकर राकेश ने मानवाधिकार आयोग से हस्तक्षेप कर इस कांड में न्याय की गुहार लगायी थी।
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक से छह नवंबर तक राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19…
समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…
CCTV का डीवीआर भी उखाड़ ले गये अपराधी, घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 समस्तीपुर :…
समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…