Samastipur

पूर्व मंत्री डॉ. नागेन्द्र झा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजली सभा का आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर के तत्वधान में पूर्व मंत्री स्व. डॉ. नागेन्द्र झा की पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष मो. अबू तमीम की अध्यक्षता में मनायी गयी तथा उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की गयी तथा एक सभा का आयोजन किया गया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में उन्होने श्री झा को बिहार का एक महान नेता बताया तथा उनके कार्यो पर विस्तृत चर्चा की एवं कहा कि उन्होने शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है। उनके जैसा व्यक्तित्व हजारों में एक होता है जो कार्यकर्ताओं के दुख दर्द से दुखी होता हो।

उन्होंने कहा कि कोई भी बड़ा से बड़ा एवं छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी उनके पास से निराश नहीं लौटता था। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव रामकलेवर प्रसाद सिंह ने उन्हें मिथिलांचल के महान सपूत की संज्ञा दी जो जीवन प्रयत्न गरीबों की सेवा में लगे रहे।

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावे ज़िला उपाध्यक्ष विजय शंकर शर्मा, नूर आलम सिद्दीक़ी, सरोज कुमार सिंह, ज़िला महासचिव सतीश चन्द्र चौधरी, नगर अध्यक्ष डोमन राय, अब्दुल मालिक, मो. मोहिउद्दीन, कृष्ण भगवन झा, अनिल तिवारी, गोपाल शर्मा, कामेश्वर पासवान, राजीव रंजन, विश्वनाथ सिंह हजारी, सविता कुमारी, रंजन कुमार, अशोक कुमार, डॉ. रंजीता कुमारी, रंजना कुमारी, मिर्जा काशिफ बेग, संतोष कुमार शर्मा, कामिनी जयसवाल, राम शंकर राय, अवधेश कुमार राय, प्रमोद कुमार, मो. जुल्फिकार आलम, रुखसिंदा यासमीन, मो. महफूज आलम, मो. अफज़ल, रोहित कुमार मिश्र, सत्य प्रकाश मोर्या, अनूप कुमार, मो. अरमान समेत अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

7 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

7 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

7 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

7 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

9 घंटे ago