समस्तीपुर : बिहार में आज दूसरे चरण के निकाय चुनाव की मतगणना हो रही है। कई जगहों के परिणाम भी सामने आ चुके हैं। हालांकि इस निकाय चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। समस्तीपुर में मेयर का चुनाव लड़ रही बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी चुनाव हार गईं हैं। संध्या हजारी को कड़ी टक्कर देते हुए अनीता राम ने मेयर चुनाव में जीत दर्ज की है।
बता दें कि समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के 47 वार्ड के 1 लाख 78 हजार 438 मतदाता हैं, जिसमें 94 हजार 826 पुरुष और 83 हजार 932 महिला वोटर हैं। समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र से मेयर पद पर 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिनमें सबसे चर्चित चेहरा बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी रहीं जबकि कांग्रेस की नेता अनिता राम के अलावा बीजेपी के कृष्ण बालक की पत्नी कविता कुमारी भी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही थीं।
विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी खुद घर-घर जाकर अपनी पत्नी के लिए लोगों से वोट मांगे थे। महेश्वर हजारी बीते कई दिनों से समस्तीपुर में ही वह कैंप कर मतदाताओं को गोलबंद करने में लगे थे। वहीं कांग्रेस की नेता और पूर्व नगर परिषद की सभापति रह चुकीं अनीता राम भी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई थीं। बीजेपी के कई नेताओं को अनिता राम के चुनाव प्रचार में वोट मांगते देखा गया था। पत्नी को मेयर बनाकर महेश्वर हजारी 2024 के लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर सीट से अपनी दावेदारी पक्की करना चाहते थे लेकिन इस चुनाव ने उनकी कोशिशों पर पानी फेर दिया है।
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…