Samastipur

वर-वधु को फलदार पौधा भेंट कर दिया हरियाली का संदेश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- वर-वधू के स्वागत समारोह में शादी को यादगार बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण को जागरूक करने के लिए धमौन दमन गांव में सुजीत भगत ने वर-वधु को फलदार वृक्ष भेंट कर हरियाली का संदेश दिया। शादी समारोह के दौरान नवदंपति को पौधा उपहार के रूप में दिया गया तो लोग हैरान रह गए। घरेलू जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं को उपहार में देते तो सबने देखा था, लेकिन पौधा उपहार के रूप में देखा, तो चर्चा शुरू हो गई। लोग इस उपहार को पर्यावरण की रक्षा के लिए बड़ा संदेश मान रहे हैं।

इस दौरान दुल्हे सुजीत और दुल्हन संजना भी इस प्रकार का उपहार पाकर फूले नहीं समा रहे थे। उन दोनों ने इस पौधे को अपने परिवार की तरह देखभाल करने की बात कही। वहीं सुजीत कुमार भगत ने कहा आज पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग के कारण हाय-तौबा मची हुई है। हमारे पूर्वज भी शादी के समय इस प्रकार का कार्यक्रम कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते थे। जैसे शादी से पूर्व आम, महुआ की शादी कराना। आज हम सबको पूर्वजों द्वारा रिती-रिवाज को पुनः शुरू करने की आवश्यकता है। पिछले एक दशक से सुजीत भगत जन्मदिन, शादी विवाह, शादी-सालगिरह, वर-वधु स्वागत समारोह जैसे मांगलिक कार्यों में पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दे रहे हैं। मौके पर प्रमुख सुरेश राय, विधान परिषद प्रत्याशी अविनाश झा, डाॅ. सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago