समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत विद्यापति धाम में आज के तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव का आगाज हो गया। 6 नवंबर से 8 नवंबर तक चलने वाले इस राजकीय महोत्सव का उद्घाटन वित्त और वाणिज्य कर मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व मंत्री मदन मोहन झा, एमएमसी तरुण कुमार, डीएम योगेंद्र सिंह और एसपी ह्रदय कांत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस महोत्सव के प्रथम दिन सतेंद्र कुमार और देवाशीष दास गुप्ता के द्वारा संगीत एवं भजन की प्रस्तुति की गई। वहीं महोत्सव के अगले दिन 7 नवंबर की दोपहर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम को रंजना झा ,राकेश कुमार राजू और स्थानीय कलाकार कुमारी सुप्रिया के द्वारा प्रस्तुति की जाएगी। वहीं महोत्सव के अंतिम दिन 8 नवंबर को स्थानीय स्कूली बच्चों के द्वारा संगीत प्रतियोगिता, क्वीज और रंगोली प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कवि विद्यापति के श्रृंगार रस से जुड़ी कविताओं में महिलाओं की महत्ता से नीतीश कुमार के महिला विकास से जोड़कर यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार कवि विद्यापति के सच्चे अनुयायी है। महिला विकास बात की जाय तो देश ही नही आज पूरी दुनिया मे नीतीश कुमार का नाम लिया जाता है।
वहीं इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कवि विद्यापति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके नाम पर हो रहे इस राजकीय समारोह के आयोजन को लेकर सरकार और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
वीडियो…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…