Samastipur

थिएटर की महफिल से सजा है सोनपुर मेला, यहां दिल में दर्द और चेहरे पर मुस्कान लिए नाचती हैं लड़कियां

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के सोनपुर में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले की अपनी एक अलग ही पहचान है. धार्मिक मान्यताओं और ऐतिहासिक स्थल होने की वजह से हिन्दू धर्म में सोनपुर का एक विशेष महत्व है. कोरोना महामारी की वजह से दो वर्षों तक यह मेला प्रभावित रहा था. ऐसे में लंबे अंतराल के बाद लगे सोनपुर मेले में इस बार लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन से शुरू होता है सोनपुर मेला 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन से शुरू होने वाले इस सोनपुर मेले में लोग कभी जानवरों और पशुओं को देखने आया करते थे. लेकिन वक्त के साथ-साथ मेले का स्वरूप बदलता चला गया, अब लोग यहां लगने वाले थियेटर में स्टेज पर नाचने वाली लड़कियों को देखने आते हैं. हालांकि एक वक्त था जब यहां आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए रात में लौंडा नाच आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था. लेकिन अब इस कार्यक्रम का रूप डीजे के तेज धुनों और अश्लील गीत-संगीत ने ले लिया है.

मुसकुराते हुए लोगों का मनोरंजन करती है लड़कियां 

सोनपुर मेले के इस थियेटर में लड़कियां मुसकुराते हुए मेले में पहुंचे लोगों का मनोरंजन करती हैं. दिल में लाखों सपने संजोए, हालात की मारी ये लड़कियां चंद पैसे कमाने के लिए छोटे छोटे कपड़ों में स्टेज पर अश्लील गानों की धुन पर डांस करने को मजबूर हैं. थियेटर में डांस करने वाली अधिकांश लड़कियों को यह पेशा मजबूरी में अपनाना पड़ा है. अपने परिवार को चलाने के लिए यह लड़कियां न चाहते हुए भी लोगों की बदतमीजी भी सहती हैं. लड़कियों को कई तरह की बदतमीजी बर्दाश्त करनी पड़ती है, अकसर स्टेज के पास से नाच देख रहे लोग इन्हें अपनी तरफ खींच कर बदतमीजी करने लगते हैं.

डांस देखने के लिए तय है रेट 

स्टेज पर इन लड़कियों का डांस देखने के लिए अलग- अलग कैटेगरी में रेट तय किया हुआ है. 1200, 600 और 300 रुपये की बंटी कैटेगरी में 1200 रुपये वालों को स्टेज के बिल्कुल पास से नाच देखने को मिलता है. वहीं जैसे जैसे दाम घटता जाता है, स्टेज से दूरी बढ़ती जाती है. थियेटर में इन लड़कियों के नाच से आयोजकों को जो कमाई होती है उसमें से लड़कियों को कितना दिया जाता है यह किसी को नहीं पता.

मजबूरी ने बनाया डांसर 

सोनपुर मेले में पहुंची रानी बताती हैं कि जब कोई उनके डांस की तारीफ करता है तो अच्छा महसूस होता है लेकिन इसी बीच जब कोई हाथ पकड़ लेता है या छेड़खानी करता है तो मन करता है कि भाग जाऊं और कभी वापस नहीं आऊं. लेकिन घर चलाने की ऐसी मजबूरी है कि यहां आना ही पड़ता है और नाचना भी पड़ता है. रानी पेशे से तो मॉडल हैं लेकिन घर के खर्चे पूरे करने के लिए वो स्टेज शो भी करती हैं.

छोटे-छोटे कपड़ों में नाचने को मजबूर है लड़कियां 

रानी की तरह ही कई और लड़कियां भी हैं जिनके दिल में कभी कुछ कर जाने की तमन्ना हुआ करती थी. लेकिन आर्थिक मजबूरी या किसी हादसे ने उन्हें इस पेशे की तरफ धकेल दिया. कोई टीचर बनना चाहती थी तो कोई पुलिस अफसर लेकिन गरीबी और परिवार चलाने की मजबूरी ने आज उन्हें पुरी रात छोटे छोटे कपड़ों में नाचने को मजबूर कर दिया है.

लड़कियों के साथ बदतमीजी करते हैं लोग 

इस वर्ष सोनपुर मेले में दो बहनें भी पहुंची है. छोटी बहन की उम्र अभी 18 वर्ष है एयर वह 13 वर्ष की उम्र से ट्रॉली डान्सर हैं. वो कहती हैं कि ट्रॉली पर डांस करने से अच्छा यहां डांस करना है. वहीं बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, वो कहती हैं कि वो अब इस तरह नाचने का काम नहीं करना चाहती क्योंकि लोग उन्हें गंदी नजर से देखते हैं. इसी तरह सोनपुर मेले में कई और ऐसी लड़कियां पहुंची हैं जिनकी कहानी कुछ ऐसी ही है.

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में नागपंचमी के दिन सर्पदंश से युवती की मौ’त, अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक में गंवाया समय

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में नाग पंचमी…

52 मिनट ago

बेउर जेल से रिमांड पर समस्तीपुर लाए गए रेल मंडल के APO-2, सरकारी आवास से मिला था अवैध हथियार, CBI ने घूस लेते किया था गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय के तत्कालीन एपीओ-2 अरुण कुमार मंडल को अवैध हथियार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के इस स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे शिक्षक, पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरिपुर बढेता गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिपुर बरहता…

3 घंटे ago

जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित जनता दरबार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने जिले के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के रूपौली पंचायत में बनेगा अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, भूमि को मिली स्वीकृति

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के रूपौली पंचायत स्थित गोहदा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना…

4 घंटे ago

​कोचिंग के शिक्षक ने शादी का झांसा दे छात्रा से किया दु’ष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल, दो शिक्षकों पर FIR

​समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कोचिंग संस्थान में…

12 घंटे ago