Samastipur

समस्तीपुर के अंगारघाट रेलवे स्टेशन में घुसकर बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखा टेलीफोन व मोबाइल लूटा

समस्तीपुर – रोसड़ा रेलखंड के बीच अंगारघाट रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात हथियार से लैस बदमाशों ने स्टेशन में घुस लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। लूट के दौरान बदमाशों ने मौके पर तैनात स्टेशन मास्टर सुशील कुमार से पिस्टल के बल पर उसका पर्सनल मोबाइल के अलावा रेलवे का तीन फोन लेकर फरार हो गए।

जिसके बाद पीड़ित एएसएम के द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ जीआरपी आरपीएफ को दी गई। बताया जाता है कि रात करीब ग्यारह बजे तीनों बदमाश मुंह लपेटे हुए हाथ में हथियार लेकर स्टेशन मास्टर के कक्ष में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

हालांकि स्टेशन अधीक्षक कार्यालय से हुई लूट की घटना के संबंध में हेडक्वाटर डीएसपी रेल का बताना है कि पीड़ित एएसएम के द्वारा लिखित शिकायत दी गई है, मामले की जांच की जा रही है। हालांकि बेस फोन चोरी होने से ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ है। वैकल्पिक व्यवस्था से ट्रेन का परिचालन संचालित किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही अंगारघाट पुलिस स्टेशन पर पहुंच जानकारी लेने के साथ स्टेशन परिसर व आसपास के सड़कों पर बदमाशों की तालाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।  जीआरपी थानाध्यक्ष अक्षय लाल सिंह यादव ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना की स्थिति देख कर बदमाश की मंशा स्पष्ट नहीं हो रही, छानबीन की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

4 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

14 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

14 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

15 घंटे ago