Samastipur

स्कूल जा रही स्कूटी सवार शिक्षिका को पीछे से ट्रैक्टर ने मारी ठोकर, हुई मौत, सामने से आ रहे टेंपो ने दिया था चकमा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में सड़क दुर्घटना में एक शिक्षिका की मौत हो गई। बताया गया है कि शिक्षिका स्कूटी चलाकर अपने स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने पीछे से ठोकर मार दिया। इससे शिक्षिका की मौत हो गई। यह दुर्घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के बेसिक स्कूल हांसा के पास हुई है।

जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार शिक्षिका को टंकी सफाई वाले ट्रैक्टर ने पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दी। इस घटना में वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया। वहां मौजूद डाॅक्टर ने शिक्षिका को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल पर ही शिक्षिका की स्तिथि काफी गंभीर थी। संभवतः वहीं पर उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतका कि पहचान शिवजीनगर प्रखंड के अंतर्गत रोसड़ा थाना क्षेत्र के करियन निवासी मोहनानंद पाठक कि 38 वर्षीय पत्नी कुमारी मालविका के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षिका कुमारी मालविका सपरिवार शहर के बारह पत्थर में डेरा लेकर रहती थी और वहीं से खानपुर ब्लॉक के खतुवाहा के हरिजन टोल स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जाती थी। वहां प्रत्येक दिन आना जाना लगा रहता था।

रोज की तरह आज भी अपने स्कूल स्कूटी से जा रही थी। तभी हांसा गांव स्थित बुनियादी हाई स्कूल के पास सामने से एक तेज रफ्तार टेम्पो वाले ने उसे चकमा दे दिया। इससे उनके स्कूटी से संतुलन बिगड़ गया। इतने में पीछे से शौचालय टंकी वाले ट्रैक्टर ने स्कूटी में जबरदस्त ठोकर मार दी। इससे वह गिर गई और ट्रैक्टर उसके शरीर पर चढ़कर गुजर गया।

इधर, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने समस्तीपुर–खानपुर मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय समाजसेवियों के अथक प्रयास से जाम समाप्त कराया गया। उसके बाद यातायात बहाल हो सका।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर और स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस ने मृत शिक्षिका के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सड़क दुर्घटना में शिक्षिका की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं साथी शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

1 घंटा ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

1 घंटा ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

3 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

9 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

9 घंटे ago