Samastipur

तीन दिवसीय 10वें विद्यापति महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, अतिथियों के आवासन आदि का कार्य जोरों पर चल रहा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- महाकवि विद्यापति जी की समाधि भूमि और देव नगरी विद्यापतिधाम में आगामी 6 से 8 नवम्बर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय दसवें विद्यापति महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे। वहीं बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री जितेंद्र कुमार राय मुख्य अतिथि होंगे। इस तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी की जा चुकी है।

समारोह को लेकर मंदिर परिसर और विद्यापति स्मारक की साफ-सफाई व सजावट, लाइटिंग, पंडाल निर्माण, मुख्य मंच निर्माण कार्य, बेरेकेटिंग, साउंड सिस्टम, पार्किंग स्थल सहित अतिथियों के आवासन आदि का कार्य जोरों पर चल रही है। सीओ अजय कुमार ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

महोत्सव को लेकर विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर, विद्यापति स्मारक सहित आसपास के इलाके में रंग-रोगन कराने के उपरांत प्रकाश की भी पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा गैलरी युक्त भव्य पंडाल का निर्माण करवाया गया है। ताकि आगंतुकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

6 नवंबर से शुरू होने वाले इस महोत्सव के प्रथम दिन सतेंद्र कुमार और देवाशीष दास गुप्ता के द्वारा संगीत एवं भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव के अगले दिन 7 नवंबर की दोपहर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। वहीं शाम को रंजना झा, राकेश कुमार राजू और स्थानीय कलाकार कुमारी सुप्रिया के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं महोत्सव के अंतिम दिन 8 नवंबर को स्थानीय स्कूली बच्चों के द्वारा संगीत प्रतियोगिता, क्वीज और रंगोली प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

26 मिनट ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

57 मिनट ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

9 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

10 घंटे ago