Samastipur

विभूतिपुर में टावर कंपनी के कर्मी की गोली मारकर हुई हत्या मामले का खुलासा, अवैध संबंध का खुलासा ना हो इसलिये मार दी थी गोली…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर कोदरिया गांव में गत सितंबर माह में हुए टावर कंपनी के कर्मी सनातन कुमार की गोली मारकर हत्या मामले में रविवार को पुलिस ने खुलासा कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ‌ गिरफ्तार बदमाश की पहचान इसी गांव के होटल संचालक दिनेश कुमार सिंह के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दिनेश ने इस मामले में अपने अन्य दो साथियों का भी नाम बताया है दिनेश की निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है। थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि इस हत्या के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दिनेश के साथ आने वाले दो अन्य बदमाशों का गांव के ही एक महिला से अवैध संबंध चल रहा था।

गत 25 सितंबर की रात होटल संचालक दिनेश के साथ उसके दो अन्य मित्र उक्त महिला से मिलने के लिए बाइक से पहुंचे थे। अचानक बाहर से लौटे टावर कंपनी के कर्मी सनातन कुमार की नींद खुल गई। जिस पर वह हो हल्ला करने लगा। इसी बात पर बदमाशों ने उस पर गोली चला दी थी। बाद में उपचार के दौरान सनातन कुमार की मौत हो गई थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दिनेश गांव में ही श्रवन चौक पर होटल चलाता है घटना की रात दिनेश के अलावा उसके दो अन्य साथी खाने पीने के बाद कोदरिया गांव पहुंचे थे। जहां सनातन के अचानक जग जाने पर मामला खुल जा ना जाए इसलिए उक्त लोगों ने गोली चला दी थी। ‌

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

3 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

10 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

19 घंटे ago