Samastipur

बीएड व स्नातक के नामांकन में गड़बड़ी का आरोप लगा SFI कार्यकर्ताओं ने नरहन कॉलेज में किया प्रदर्शन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- एसएफआई ने शनिवार को डीबीकेएन कॉलेज नरहन के प्राचार्य के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान बीएड व स्नातक में स्पॉट नामांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाने के साथ आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की गयी। इससे पूर्व शहीद देवेंद्र स्मृति क्लब नरहन से जुलूस निकाला गया जो डीबीकेएन कॉलेज नरहन पहुंच प्रदर्शन में बदल गया।

मौके पर एक प्रतिनधिमंडल ने प्रभारी प्राचार्य शशि शेखर द्विवेदी को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें बीएड व स्नातक में स्पॉट नामांकन में गड़बड़ी के दोषियों पर विभागीय कार्रवाई करने, बोनाफाईट प्रमाणपत्र नि:शुल्क निर्गत करने, खेल मैदान का सौंदर्यीकरण करने, एनसीसी की स्थापना करने, नैक मूल्यांकन कराने, सेवानिवृत्त पीटीआई रंजीत कुमार झा पर राशि गबन का मुकदमा दर्ज कराने, कॉलेज पेमेंट बारकोड से लेने, वेबसाइट पर नामांकन रिप्रिंट का विकल्प देने आदि मांग शामिल है।

मौके पर सभा भी हुई जिसमें संगठन के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि पिछले दिनों कॉलेज में बीएड एवं स्नातक स्पॉट राउंड नामांकन में व्यापक रूप से धांधली हुई है। कॉलेज परिसर व चारदीवारी के बाहरी भाग को लोग अतिक्रमण करके कब्जा जमाए हुए हैं। परिसर में छात्रों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं है। उन्होंने समस्याओं का समाधान नहीं करने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। सभा को छात्र संघ के पूर्व महासचिव कंचन कुमारी, श्वेता कुमारी, नीतीश कुमार, मोहम्मद सुलेमान, पिंटू कुमार, रौशन कुमार, कारी कुमार, बैजनाथ कुमार, गुलशन कुमार, गगन कुमार आदि ने संबोधित किया। अंत मे छात्रों ने वीसी का पुतला दहन किया।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

5 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

11 घंटे ago