Samastipur

प्रेम प्रसंग में शिक्षक के हत्या की आशंका; गला मरोड़कर मार डाला फिर लाश को मिट्टी में दबाया, कुत्तों ने नोंचकर निकाला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देसरी दुर्गास्थान ढाला के पास बूढ़ी गंडक नदी किनारे गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह टहलने गए लोगों ने लाश देखी तो दंग रह गए। मृतक के शरीर पर कपड़े नहीं थे। शव से कुछ दूर पर जिंस पैंट और अंडरवियर मिला। कपड़ा उसके शव के पास ही पड़ा हुआ था। आशंका है युवक की हत्या उसकी जींस पैंट के बेल्ट से की गई हो। चुकी बेल्ट कई टुकड़े में टूटा हुआ है।

माना जा रहा है कि युवक की हत्या रात में की गई है और शव को छुपाने के लिए उसके शरीर पर कुछ मिट्टी भी डाली गई थी। हालांकि, उसका सिर बाहर था। शाम में मृतक युवक की पहचान बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र की भीठसारी पंचायत के सूर्यपुरा वार्ड-4 निवासी पप्पू राय के पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई। वह सूर्यपुरा चौक पर लक्ष्य गुरुकुल नाम से कोचिंग संस्थान चलाता था। सोशल मीडिया पर उसकी वायरल तस्वीर देखने के बाद परिजन विभूतिपुर थाना पहुंचे और उसकी पहचान की।

आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का लाश जिस अवस्था में मिली है जिससे पुलिस ने शक जाहिर किया है कि युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया होगा उसके बाद उसकी हत्या कर शव को यहां फेंक दिया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि सुबह नदी की ओर शौच करने गए लोगों ने गेहूं खेत में मिट्टी के बाहर आधा शव देखकर शोर मचाया। जब पुलिस के लोग पहुंचे तो मिट्टी हटाने पर देखा गया कि शव नग्न अवस्था में था। लाश पर शर्ट थे जबकि उसका जींस पैंट और अंडरवीयर पास में ही पड़ा हुआ था।

लोगों का कहना था कि हत्या के बाद बदमाशों ने साक्ष्य मिटाने के लिए युवक की लाश बूढ़ी गंडक नदी के बांध के नीचे मिट्टी तले दबाने का प्रयास किया था। लेकिन लाश पर कम मिट्टी दी गयी थी जिससे कुत्ते या किसी अन्य जानवर ने मिट्टी हटा दी होगी। जिससे लोगों की लाश पर नजर पड़ी। पुलिस ने घटना स्थल से एक बेल्ट बरामद किया है। इस संबंध में विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की गला दबाकर हत्या करने की आशंका है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

9 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

11 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

17 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

17 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

17 घंटे ago