Samastipur

समस्तीपुर में किसान की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों के चीत्कार से गमगीन हुआ गांव का माहौल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर कोदरिया गांव में मंगलवार रात बदमाशों ने एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतक की पहचान आलमपुर कोदरिया गांव के रमेश कुमार (45 वर्ष) के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि रमेश स्थानीय मुखिया के साथ रहकर खेतीबारी के साथ विभिन्न बैंकों के लिए एजेंट का काम करता था। रात जब वह बाजार से लौट रहा था, तो रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया और पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। देर रात तक जब युवक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

इसी दौरान वह बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिला था। जिसके बाद लोगों के सहयोग से उसे विभूतिपुर पीएचसी में देर रात भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक के शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

उधर स्थानीय थाना अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक परिवार के लोगों ने आवेदन नहीं दिया है, ना ही घटना का सही कारण पता चल सका है। पुलिस अपने स्तर से अभी जांच कर रही है। उधर घटना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है, क्योंकि मृतक घर का कमाऊ पुत्र बताया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

6 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

7 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

8 घंटे ago