समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साखमोहन गांव में बीते 27 नवंबर की रात्रि शादी समारोह में आए एक युवक की हत्या निर्ममता के साथ कर दी गई थी। मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के चेरिया बरियारपुर पावडा वार्ड संख्या-4 निवासी शंकर महतो के 25 वर्षीय पुत्र मिथुन महतो के रूप में किया गया था।
घटना के बाद 29 नवंबर को मृतक के पिता के द्वारा 6 लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। मामले को गंभीरता से देखते हुए समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई।
टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप कुमार पाल, अवर निरीक्षक नवीन कुमार, उपेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार सिंह, मनोज कुमार को शामिल किया गया। इनके द्वारा मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के जरिए मामले का सफल उद्घाटन करते हुए घटना में संलिप्त प्राथमिकी अभियुक्त बेगूसराय जिला के भगवानपुर दामोदरपुर निवासी रामबाबू महतो के पुत्र शशि कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया गया कि शादी समारोह के दौरान मिथुन कुमार के द्वारा गलत नियत से जोर जबरदस्ती का प्रयास किया गया। जिसके कारण उत्तेजनावश घटना का अंजाम दिया गया। पुलिस घटना में प्रयुक्त एक लोहे का मोटा पाईप (एंगल) भी बरामद किया है। उक्त बातें की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभूतिपुर थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार ने दी।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…