समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर में बीते रात हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुन गोली फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि अज्ञात अपराधियों द्वारा गिट्टी-बालू व्यवसायी बोरिया वार्ड संख्या-2 निवासी अर्जुन राय के घर पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पहुंची पुलिस घटनास्थल से लगभग दो दर्जन से अधिक खोखा बरामद किया है।
फायरिंग की घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है, वहीं लोगों में दहशत व्याप्त है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बता दें कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि आम लोगों का जीना मुश्किल सा लग रहा है। आम लोग पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
फिलहाल लोगो में दहशत व्याप्त है। घटना के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है। वही समाचार लिखे जाने तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…
बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…
सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…
बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…
समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…