Samastipur

ताजपुर में ग्राहक बनकर पहुंचे जालसाजों ने साढ़े 3 लाख का जेवर उड़ाया, बातों में उलझाकर इस तरह घटना को दिया अंजाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/ताजपुर :- शातिराना अंदाज में एक जेवर दुकान में ग्राहक बनकर घुसे जालसाजो ने साढ़े तीन लाख का गहना लेकर फरार हो गये। जेवर दुकान पर पहुंचे इन बदमाशों ने पहले जेवर दिखाने को कहा और फिर बातों में उलझा कर कांड को अंजाम दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस सीसीटीव फुटेज खंगाल आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

मामला ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर बाजार के दरगाह रोड का है जहां मोटरसाइकिल से ग्राहक बनकर दो लोग आये और गहने दिखाने को कहा। गहने का डिजाइन पसंद नहीं आने पर और भी डिजाइन दिखाने की मांग की। दुकान में बैठी दुकानदार राजू साह की बेटी गुड़िया साह ने अपने भाई को और गहना लाने के लिए भेजा। इसी दौरान लड़की को अकेला देख ग्राहक ने उसे दूसरे काम में उलझा दिया। इसी दौरान ट्रे में भारी मात्रा में रखे सोने का जेवर समेटकर बिना नंबर के पल्सर 220 काली रंग की मोटरसाइकिल से चलते बने।

घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी ने ताजपुर पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर दुकानदार से मामले की पूछताछ की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल जांच में जुटी हुई है। वहीं मौके पर पहुंचकर माले के प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ऐपवा जिलाध्यक्ष वंदना कुमारी, मो. एजाज ने अति सुरक्षित दरगाह रोड में दिनदहाड़े घटी इस घटना की निंदा करते हुए वैज्ञानिक तरीके से जांच कर घटना का उद्भेदन करने, लुटेरो को पकड़कर जेल में बंद करने समेत बढ़ रहे लूट, छिनतई, हत्या, अपराध पर रोक लगाने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

1 घंटा ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

7 घंटे ago