Samastipur

समस्तीपुर में सीमा विवाद को लेकर घंटों उलझी रही पुलिस, SP ने कहा- “नहीं हुई है लूट, गोलीबारी को लेकर नगर थाना में दर्ज होगी FIR

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बीते देर शाम शहर के बूढ़ी गंडक पुल के बीचोंबीच समस्तीपुर-दरभंगा मार्ग पर बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश के दौरान फायरिंग कर बाइक सवार गल्ला व्यवसायी दो भाइयों को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। मामले को लेकर एसपी ह्रदयकांत के आदेश पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। बताया गया है कि घटना के घंटों बाद तक सीमा विवाद के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है।

सीमा विवाद को सुलझाने पहुंचे अंचल कर्मी ने बताया की घटनास्थल के क्षेत्र का जमीन मथुरापुर ओपी क्षेत्र का है वहीं एसपी ह्रदयकांत ने समस्तीपुर टाउन को बताया की गंडक पूल पर जिस जगह घटना हुई है वह नगर थाना का है। इसलिये नगर थाना को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन करने का आदेश दिया गया है। एसपी ने लूटपाट की बात से इंकार किया है। उन्होंने बताया की बदमाशों द्वारा लूटपाट की कोशिश की गई हालांकि इसमें सफल ना हो पाने पर बदमाशों ने व्यवसायी बंधू को गोली मारकर जख्मी कर दिया। नगर थाने की पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही सभी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

बता दें कि गुरुवार की देर शाम समस्तीपुर-दरभंगा मार्ग पर बूढ़ी गंडक नदी के पूल पर बदमाशों ने फायरिंग कर बाइक सवार गल्ला व्यवसायी दो भाइयों को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मुख्य बाजार की ओर बाइक से भाग निकले। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी दोनों व्यवसायी भाई को सदर अस्पताल भर्ती कराया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।

घटन उस वक्त की है जब दोनों भाई संजय साह और विनय साह होलसेल की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक में ठोकर मार दी जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। उसके बाद बदमाशों ने बाइक खड़ी कर कनपटी में पिस्टल तान हाथ से नोटों से भरा बैग छिनने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी और दोनों भाइयों को जख्मी कर दिया। हो-हल्ला होने पर बाइक सवार दोनों बदमाश फरार हो गए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

54 मिनट ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

8 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

9 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

9 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

17 घंटे ago