समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

प्रेम विवाह करने वाले पति-पत्‍नी में हुई अनबन तो समाज के लोगों ने पुन: मिलवाया, मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार

तस्वीर : सांकेतिक 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराई पंचायत सरकार भवन पर शुक्रवार को सरपंच राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने एक विवाहित जोड़े में चल रही अनबन दूर करा मेल मिलाप करा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गोराई गांव की एक लड़की ने 2020 में प्रेम विवाह किया था। लेकिन कुछ समय बाद ही पति पत्नी में कुछ बातों को लेकर अनबन होने के बाद दोनो अलग अलग रहने लगे। इसी दौरान दंपति को एक पुत्री भी हुई थी। तब सामाजिक रूप से पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने दोनों को समझा बुझा कर एक साथ रहने व सुख्मय दाम्पत्य जीवन जाने के लिए राजी किया। पति-पत्नी में अनबन दूर होने के बाद लोगो में मिठाई बांट खुशी का इजहार किया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150