समस्तीपुर/अंगारघाट :- समस्तीपुर जिले में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। ताजा मामला अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरयारों गांव का है जहां मंगलवार को एक ट्रक ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मारकर रौंद दिया। घटना में साइकिल पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अंगारघाट वार्ड 1 निवासी रामसेवक राय के पुत्र बिरेंद्र राय (25) के रुप में हुई। घटना के बाद समस्तीपुर-रोसड़ा पर यातायात अवरूद्ध हो गया। लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
बताया गया है कि मृतक युवक अपने साइकिल पर सवार होकर काम से अपने घर की ओर जा रहा था। तभी समस्तीपुर की ओर से आ रही ट्रक ने उसे टक्कर मारते हुए कुचल डाला। हादसे के बाद गाड़ी का चालक गाड़ी छोड़ मौके से फारार बताया गया है।
सूचना मिलते ही अंगारघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागज़ी कार्रवाई पूरी करने की प्रक्रिया जुटी गई। पुलिस ने बताया कि कागजी कार्रवाई बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजा जाएगा।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…