Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल ने टिकट चेकिंग के मामले में रचा इतिहास, 1 दिन में 68 लाख रुपये जुर्माना वसूला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- टिकट चेकिंग के मामले में समस्तीपुर रेल मंडल ने एक बार फिर कीर्तिमान स्थापित किया है। समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में 18 घंटे का चलाया गया किला बंद चेकिंग अभियान के तहत 9692 लोगों को बेटिकट यात्रा करते हुए पकड़ा है। जिसे बतौर जुर्माना 68 लाख रुपए वसूल किया गया है। यह जुर्माना राशि समस्तीपुर रेल मंडल में 1 दिन में सर्वाधिक है।

डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि समस्तीपुर रेल मंडल में बेटिकट यात्रा की सूचना के बाद मंगलवार सुबह 5:00 बजे से लेकर रात के 11:00 बजे तक रेलवे मंडल के विभिन्न खंडों पर 200 से अधिक टीटी और आरपीएफ द्वारा किला बंद टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न खंडों पर 9 हजार 692 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया। जिसे बतौर जुर्माना राशि करीब 68 लाख रुपया वसूल किया गया है। ‌

समस्तीपुर रेल मंडल में इस माह 11 नवंबर को भी स्पेशल ड्राइव चलाया गया था जिसमें 61 लाख रुपया वसूल किया गया था। 8 नवंबर को 55 लाख रुपए की वसूली हुई थी। उन्होंने ने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान के कारण समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर टिकट की बिक्री बढ़ गई है। टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लग रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में शामिल टिकट चेकरों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि टिकट चेकिंग का उद्देश्य लोगों को टिकट लेकर चलने के लिए जागरूक करना है। बावजूद लोग टिकट लेकर यात्रा नहीं करते हैं। उन्होंने लोगों से टिकट लेकर यात्रा की अपील की है। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर भी टिकट उपलब्ध है, लोग मोबाइल यूटीएस ऐप का उपयोग करें।

Avinash Roy

Recent Posts

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

7 मिनट ago

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

12 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

34 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

1 घंटा ago

बोनस बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस; पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…

2 घंटे ago