समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल के 7 रेलवे स्टेशनों समस्तीपुर जंक्शन, मधुबनी, रक्सौल, सहरसा, पूर्णिया, जयनगर व बेतिया काे विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए मंडल प्रशासन ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। रेलवे बोर्ड की स्वीकृति मिली तो कुछ वर्षों में हवाई अड्डे की तरह ये स्टेशन दिखने लगेंगे।
इस योजना के तहत सिर्फ समस्तीपुर स्टेशन पर ही 300 करोड़ से अधिक राशि खर्च हाेने का अनुमान है। इसी तरह अन्य स्टेशनाें पर भी जरूरत के हिसाब से राशि खर्च हाेगी। इन स्टेशनाें को अगले 45 वर्षों के लिए विकास एवं यात्रियों की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रख कर मास्टर प्लान बनाया जा रहा है।
समस्तीपुर में पुराने भवन के स्थान पर पांच मंजिला भवन बनेगा। हर वाहन के लिए अलग-अलग प्रवेश की व्यवस्था होगी। टैक्सी अथवा निजी वाहनों से आने वाले यात्री एलीवेटेड रोड से सीधा दूसरी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। स्टेशन का हर कोना सीसीटीवी कैमरा से लैस होगा। जगह-जगह इनफॉर्मेशन डिस्प्ले व आधुनिक एनाउंसमेंट सिस्टम लगेगा।
अग्निशमन प्रणाली की समुचित व्यवस्था रहेगी। डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि रेलवे बोर्ड को प्रपोजल भेजा गया है। ऐतिहासिक होने के कारण मोतिहारी स्टेशन को विश्वस्तर का बनाया जा रहा है। दरभंगा काे यात्री संख्या के मद्देनजर और सीतामढ़ी को धार्मिक स्थल होने के कारण विकसित करने का कार्य चल रहा है।
इस योजना के तहत वर्तमान फुट ओवरब्रिज की जगह 120 फीट चौड़ा डिपार्चर कॉन्कोर्स बनाया जाएगा, ताकि टिकट और सिक्युरिटी जांच के बाद यात्री सीधा प्लेटफार्म पर जाने के बदले यहीं बैठकर ट्रेन का इंतजार करेंगे। पैदल और दोपहिया या ऑटो से आनेवालों को नीचे के रास्ते से जाना होगा।
वहां से वह सीढ़ी, लिफ्ट व एस्कलेटर के जरिए डिपार्चर कॉन्कोर्स में जा सकेंगे। चार पहिया वाहन से आने वाले यात्री सीधे दूसरी मंजिल के लेवल पर ड्रॉप ऑफ जोन में उतरकर वहीं ऊपर के रास्ते से ही स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे। ट्रेन की घोषणा होने पर सीधे प्लेटफॉर्म पर उतर जाएंगे। ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों के लिए दोनों छोरों पर अलग फुट ओवरब्रिज होगा, ताकि वे यात्री उससे बाहर जा सकें। ये यात्री चाहे तो सीधे मल्टी लेवल कार पार्किंग में भी जा सकेंगे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…