Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल समिति की बैठक में 15 सांसदों ने लिया भाग, विकास को गति देने के लिए दिया सुझाव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलमंडल समिति की बैठक सोमवार को डीआरएम कार्यालय में शिवहर की सांसद रमा देवी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में समस्तीपुर रेलवे मंडल क्षेत्र के 15 सांसदों व चार सांसदों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। स्थानीय सांसद प्रिंस राज ने समस्तीपुर शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर आरओबी के अलावा रोसड़ा के 17 नंबर गुमटी पर आरओबी निर्माण के साथ ही समस्तीपुर- खगड़िया रेलखंड के दोहरीकरण का मुद्दा उठाया।

इस मौके केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थिति हुए एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने सिंघियाघाट, अंगारघाट, भगवानपुर देसूआ स्टेशन पर मूलभूत सुविधा का विस्तार करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने उजियारपुर स्टेशन से दलसिंहसराय जाने वाली गुमटी नंबर 45 के अलावा दलसिंहसराय के 32 नंबर गुमटी का जल्द आरओबी का निर्माण शुरू करने की मांग की।

डॉ तरुण ने रेलवे अस्पताल में एमजन आरोग्य याेजना से मरीजों की चिकित्सा की मांग की। इससे पूर्व पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने सभी सांसदों का स्वागत किया। उन्होंने सांसदों को माेमेंटाे देकर उनका सम्मान किया। बैठक के दौरान सांसदों ने अपने -अपने क्षेत्र में रेलवे की जारी विकास योजनाओं को और गति देने को कहा। बैठक में जीएम के अलावा सभी विभागों के प्रमुख के साथ ही डीआरएम आलोक अग्रवाल व शाखा अधिकारी उपस्थित थे।

इन सांसदों ने लिया भाग :

समिति के अध्यक्ष के रूप में रमा देवी के अलावा मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव, पूर्णिया के सांसद संतोष कुमार, खगड़िया के सांसद महबूब अली कैशर, मुजफ्फरपुर के अजय निषाद, अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह, वैशाली की सांसद वीणा देवी, झंझारपुर की सांसद रामप्रीत मंडल, सुपौल के सांसद दिनेश्वर कामत, मधुबनी के अशोक यादव, दरभंगा के गोपालजी ठाकुर, सीतामढ़ी के सुनील कुमार पिंटू, समस्तीपुर के प्रिंस राज, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर व डॉ फैयाज अहम के अलावा उजियारपुर के सांसद नित्यानंद के प्रतिनिधि के रूप में एमएलसी डॉ तरुण कुमार चौधरी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

9 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

10 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

19 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago