Samastipur

समस्तीपुर-पूसा मार्ग पर हाईवा और ऑटो के बीच हुई टक्कर में गायक मंडली के दो कलाकारों की मौत, 5 घायल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरौली गांव के पास शनिवार तड़के ऑटो और हाईवा के बीच हुई टक्कर में गायक मंडली के दो कलाकारों की मौत हो गई। जबकि 5 अन्य कलाकार घायल हो गए। मृतक में एक माले के कार्यकर्ता भी बताए गए हैं। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव निवासी माले कार्यकर्ता व पूर्व सरपंच रामचंद्र पासवान और इसी थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द निवासी अरुण राय के रूप में की गई है।

घायलों में पोखरैरा गांव के शंभू राय पारखी पंडित, माधवपुर के राजेश राम, गरुआरा गांव निवासी ऑटो चालक उपेंद्र राम और कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जितवरिया निवासी उमेश गिरी के रूप में की गई है। सभी घायलों को शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि रात करीब 3:00 बजे पोखरैरा की कीर्तन मंडली मुजफ्फरपुर के बैरिया से एक कार्यक्रम समाप्ति के बाद समस्तीपुर वापस लौट रही थी इसी दौरान बिरौली चौक के पास पूसा की ओर से आ रही एक हायवा ट्रक ने ठोकर मार दी। इस घटना में मंडली में शामिल माले कार्यकर्ता रामचंद्र पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से जख्मी अरुण राय को पटना ले जाने के दौरान मौत हुई।

इसके अलावा इस घटना में पांच लोग भी घायल हुए। हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में सदर अस्पताल में माले कार्यकर्ता पहुंच गए। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

8 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

22 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

22 घंटे ago